Posts

Showing posts with the label Happy Life

आपके पुण्य कार्य

Image
 दोस्त को मिल गई नौकरी साल 2012 में जब मैं इंदौर में अपनी पढ़ाई के लिए रह रहा था तब मेरे साथ मनावर स्कूल में पढ़े एक दोस्त की नौकरी का आदेश आया. उसे अपने मूल दस्तावेज का सत्यापन भोपाल जाकर करवाना था. इसलिए उसने मुझे साथ चलने को कहा. मैंने उसे साथ चलने के लिए हां कर दी. वह एक दिन पहले ही मेरे रूम पर इंदौर आ गया. जब मैंने उससे पूछा की क्या वह अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी छायाप्रति अपने साथ लाया है जो वहां दिखानी और जमा करनी है. उसने हाँ कह दिया. मैंने उससे आग्रह किया की वह एक बार फिर चेक लिस्ट से मिलान कर ले. इस बार भी उसने जवाब दिया की वह सारे दस्तावेज चेक लिस्ट से मिलान कर के ही लाया है इसलिए अब दोबारा जांचने की आवश्यकता नहीं नहीं है. मैंने फिर उसे कहा की वे अपने दस्तावेज मुझे दे जिससे की उन्हें मैं चेक कर दूं. उसने अपने सारे दस्तावेज मुझे सौंप दिए. मैंने चेक लिस्ट से जब मिलान किया तो पाया की उसमें अनुभव प्रमाण पत्र नहीं है. उसकी इस भूल के कारण अब वह निराश हो गया और भोपाल जाने से मना करने लगा. मैंने कहा वह ज्यादा टेंशन न ले और याद करें की अनुभव प्रमाण पत्र कहां रखा होगा. उसे फिर याद...

जीवन में आनंद और उल्लास लातें है शिक्षक

Image
  मैं शुरू से ही पढ़ाई में औसत विद्यार्थी रहा हूँ. अपने माता-पिता व शिक्षकों के आशीर्वाद से जॉब भी कर रहा हूँ. चूंकि हर व्यक्ति की अपनी एक विशेष रुचि होती है, जिसके होने पर वह अपने आपको सबसे ज्यादा खुश महसूस करता है. इसी तरह मेरी भी बचपन से रुचि लेखन में रही है, किन्तु इसे मैं अपना प्रोफेशन नहीं बना पाया. हालांकि फिर भी में अपने खली समय में कुछ न कुछ लिखते रहना और अपने लेखन कौशल को बेहतर बना कर खुशी हासिल करने लगा. मैं 100-200 शब्दों के छोटे छोटे आर्टिकल्स लिखता और उन्हें समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रेषित कर देता. कुछ पत्रों का प्रकाशन भी हो जाता तो मैं उन्हें अपने शिक्षकों, मित्रों और प्रियजनों को दिखाता.  एमएससी में मेरे प्रोफेशर रहे डॉ. विपुल कीर्ति शर्मा सर ने जब मेरे प्रकाशित पत्रों को पढ़ा तो उन्होंने मेरी प्रतिभा को और अधिक निखारने एवं बढ़ावा देने के लिए मुझे मोटिवेशन के साथ ही मार्गदर्शन भी दिया की मैं अब विज्ञान लेखन शुरू कर दूँ. सर ने विज्ञान की राष्ट्रीय पत्रिकाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जहाँ में अपने आलेख प्रेषित कर सकूं. सर के मार्गदर्शन से ही मेरे पत्र विज्ञान...