Posts

Showing posts with the label VISION 2020

कलाम के प्रति हमारी अवज्ञा

Image
आज जन्मदिन है एपीजे अब्दुल कलाम साहब का। उनकी पुस्तक इंडिया 2020 अ विज़न फाॅर द न्यू मिलेनियम में उन्होंने सन् 2020 तक भारत के विकसित देश बनने का सपना 1998 में खुली आंखों से देखा था। इसके लिए डॉ कलाम के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्र के 500 विशेषज्ञों की एक टीम ने विज्ञान व तकनीक विभाग के तहत इंडिया विजन 2020 के नाम से पहला दस्तावेज तैयार किया गया। इसमें भारत को 2020 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में तैयार करने का खाका तैयार किया गया था। इस दस्तावेज में शिक्षा, जनसंख्या, कृषि, विज्ञान के समुचित प्रबंधन से हमारे देश के समग्र विकास की परिकल्पना की गई। इस पुस्तक को बेस्ट सेलर तो होना ही था लेकिन इसे योजना आयोग जो अब नीति आयोग बन गया है के पास होना था और इसे आधार बनाकर योजना तैयार की जानी थी। दुर्भाग्य से ऐसा हुआ नहीं और आज 15 अक्टूबर 2021 के अखबार में डॉ कलाम के जन्मदिन की खबर के साथ "ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 116 देशों में भारत की जगह 101 स्थान पर है" खबर भी छपी है। कलाम के प्रति यह हमारी सबसे बड़ी अवज्ञा है। - वंदना दवे, वरिष्ठ पत्रकार, भोपाल