Posts

Showing posts with the label Latest News

आपके पुण्य कार्य

Image
 दोस्त को मिल गई नौकरी साल 2012 में जब मैं इंदौर में अपनी पढ़ाई के लिए रह रहा था तब मेरे साथ मनावर स्कूल में पढ़े एक दोस्त की नौकरी का आदेश आया. उसे अपने मूल दस्तावेज का सत्यापन भोपाल जाकर करवाना था. इसलिए उसने मुझे साथ चलने को कहा. मैंने उसे साथ चलने के लिए हां कर दी. वह एक दिन पहले ही मेरे रूम पर इंदौर आ गया. जब मैंने उससे पूछा की क्या वह अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी छायाप्रति अपने साथ लाया है जो वहां दिखानी और जमा करनी है. उसने हाँ कह दिया. मैंने उससे आग्रह किया की वह एक बार फिर चेक लिस्ट से मिलान कर ले. इस बार भी उसने जवाब दिया की वह सारे दस्तावेज चेक लिस्ट से मिलान कर के ही लाया है इसलिए अब दोबारा जांचने की आवश्यकता नहीं नहीं है. मैंने फिर उसे कहा की वे अपने दस्तावेज मुझे दे जिससे की उन्हें मैं चेक कर दूं. उसने अपने सारे दस्तावेज मुझे सौंप दिए. मैंने चेक लिस्ट से जब मिलान किया तो पाया की उसमें अनुभव प्रमाण पत्र नहीं है. उसकी इस भूल के कारण अब वह निराश हो गया और भोपाल जाने से मना करने लगा. मैंने कहा वह ज्यादा टेंशन न ले और याद करें की अनुभव प्रमाण पत्र कहां रखा होगा. उसे फिर याद...

कविता- जल की हर एक बूंद

Image
मानसून आया, अपने संग बारिश लाया अब सहेज लो जल की इन हर एक बूंद को अन्यथा तरसोगे जल की बूंद-बूंद को प्राणों के लिए अत्यंत जरूरी है जल व्यर्थ में क्यों बहाते हो फिर इसे हर पल  आज यदि नहीं सहेजी जल की हर एक बूंद भावी पीढ़ी को कैसे मिल पाएगी जल की एक भी बूंद पानी की चाह में धरती का सीना छलनी कर दिया  यहीं वजह है की भूजल भी नीचे गिर गया  अब जल त्रासदी का आगमन हो चूका है   जान लो यह मान लो की जल है अमूल्य सहेजनी होंगी इसकी हर एक बूंद मिलकर करें सभी प्रयास व्यर्थ न बहाए न बहाने दें जल आने वाली पीढ़ी को दें इसका अनमोल उपहार बूंद-बूंद सहज कर करों यह उपकार

मानवीय क्रियाकलापों से बढ़ी बाढ़ की तीव्रता और विध्वंसता

Image
बाढ़- बाढ़ एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोई निश्चित भूभाग अस्थायी रूप से जलमग्न हो जाता है और इस वजह से वहां का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। बाढ़ आने के कई कारण होते हैं और भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उसका कारण भिन्न-भिन्न होता है। भारत में बाढ़ के कुछ प्रमुख कारणों में अधिक वर्षा , भूस्खलन , नदियों और नालियों के मार्ग अवरुद्ध होना इत्यादि है। ज्यादातर बाढ़ कुछ विशेष क्षेत्रों और वर्षा ऋतु में ही आती है। बाढ़ तब आती है जब नदी जल-वाहिकाओं में इनकी क्षमता से अधिक जल बहाव होता है और जल , बाढ़ के रूप में मैदान के निचले हिस्सों में भर जाता है। बाढ़ के मामले में भारत विश्व का दूसरा प्रभावित देश है। मानवीय क्रियाकलापों जैसे अंधाधुंध वनों की कटाई ,  प्राकृतिक अपवाह तंत्रों का अवरुद्ध होना तथा नदी तल और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवों के रहवास की वजह से बाढ़ की तीव्रता , परिमाण और विध्वंसता अत्यधिक बढ़ गई है। बाढ़ आने की मुख्य वजह- वर्तमान में देश की किसी भी नदी से डिसिल्टिंग यानी गाद हटाने का काम नहीं किया जाता है। पहले हमारे देश की ज्यादातर नदियां अविरल थीं। जिसकी वजह से बहती नदी में खुद ...