मां तू कितनी अच्छी है... (Mother you are so good ...)

मां तू कितनी अच्छी है... 

मातृ देवो भवः 🙏

                       मां की ममता और उसके आंचल को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है l परन्तु इस अवसर पर अपनी मां के लिए कुछ लिखने का प्रयास मैंने किया है- मैं जॉब की वजह से मां के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाता था l किन्तु अब लॉकडाउन होने से पूरा समय मां के साथ बिताने को मिला l इस समय में मां के सानिध्य में मुझे बहुत कुछ नया सीखने को मिला है l मां ने मेरे लिए बहुत कुछ नया किया है l मेरी उम्र 31 वर्ष होने पर भी मां मेरी देखभाल ठीक ऐसे ही करती है जैसे की में अभी पांच या छह वर्ष का ही हूं l प्रतिदिन मां के द्वारा मेरी पसंद के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना, टाइम से खाना खिलाना, सुलाना व मेरे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना l जब भी मुझे किराना, मेडिकल, बैंक के काम से या सब्जी खरीदनें बाहर जाना हो तो मास्क व सेनिटाइजर लगाकर ही बाहर जाने देना व जल्द वापस आने की प्रतीक्षा करना l घर आते ही पुनः सेनिटाइजर छिड़कना, कपड़े सर्फ में गलाकर नहलवाना l खुद से ज्यादा अपने बच्चों, परिजनों की परवाह करना मां से सीखा l यह मां का ही सानिध्य है की परिवार में सब कुशल मंगल और स्वस्थ्य है l मेरी मां मेरे लिए स्वर्ग से भी बढ़कर है l मैं अपनी मां को महर्षि वेदव्यास का लिखा श्लोक समर्पित करता हूं- "नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः l नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया ll" (अथार्थ- माता के समान कोई छाया नहीं, माता के समान कोई सहारा नहीं है l माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय चीज नहीं है l)



...............................................................................................................................................

English Translation-

Mother you are so good ...

Mother Goddess.... 🙏

                     The mother's mother and her Anchal cannot be described in words. But I have tried to write something for my mother on this occasion- I could not spend much time with my mother because of the job. But now the lockdown Having spent the whole time with my mother, in this time I have got to learn a lot new in relation to my mother. The mother has done a lot of new work for me. Even after my age 31, the mother took care of me just like that I do as if I am only five or six years old. Every day my mother makes delicious dishes of my choice, feeds on time, sleeps and is alert to my health. Whenever I go to grocery, medical, bank work Or to go out to buy vegetables, then to go out only by applying mask and sanitizer and waiting for it to come back soon. Sprinkle sanitizer on the way home, wash clothes in the surf and take care of your children and family more than you learned from your mother. It is only for the mother that everyone in the family is efficient and healthy. My mother is more than heaven for me. I am my mother I dedicate the verse written by Maharshi Ved Vyas - "Nasti Matrisama Chhaya, Nasti Matrisma Trani: l Nasti Matrimasam Tran, Nasti Matrisamma Priya ll" (means - no shadow like mother, no support like mother, no one like mother. Is not a protector and there is no dear thing like mother)






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कविता- जल की हर एक बूंद

मानवीय क्रियाकलापों से बढ़ी बाढ़ की तीव्रता और विध्वंसता