मां तू कितनी अच्छी है... (Mother you are so good ...)
मां तू कितनी अच्छी है... मातृ देवो भवः 🙏 मां की ममता और उसके आंचल को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है l परन्तु इस अवसर पर अपनी मां के लिए कुछ लिखने का प्रयास मैंने किया है- मैं जॉब की वजह से मां के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाता था l किन्तु अब लॉकडाउन होने से पूरा समय मां के साथ बिताने को मिला l इस समय में मां के सानिध्य में मुझे बहुत कुछ नया सीखने को मिला है l मां ने मेरे लिए बहुत कुछ नया किया है l मेरी उम्र 31 वर्ष होने पर भी मां मेरी देखभाल ठीक ऐसे ही करती है जैसे की में अभी पांच या छह वर्ष का ही हूं l प्रतिदिन मां के द्वारा मेरी पसंद के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना, टाइम से खाना खिलाना, सुलाना व मेरे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना l जब भी मुझे किराना, मेडिकल, बैंक के काम से या सब्जी खरीदनें बाहर जाना हो तो मास्क व सेनिटाइजर लगाकर ही बाहर जाने देना व जल्द वापस आने की प्रतीक्षा करना l घर आते ही पुनः सेनिटाइजर छिड़कना, कपड़े सर्फ में गलाकर नहलवाना l खुद से ज्यादा अपने बच्चों, परिजनों की परवाह करना मां स...